जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई अवर पुलिस निरीक्षक चयन परीक्षा

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :18 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई अवर पुलिस निरीक्षक चयन परीक्षा

बिहार अवर पुलिस निरीक्षक के पद पर चयन को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कदाचार के आरोप में कोई निष्कासित नहीं

सहरसा. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार अवर पुलिस निरीक्षक के पद पर चयन को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन किया गया. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 2208 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा जिला स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा एवं अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए दो जोनल दंडाधिकारी सह सामान्य प्रेक्षक, दो उड़नदस्ता दंडाधिकारी के अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. परीक्षा केंद्रों पर फ्रिसकिंग कार्य को पूर्ण तत्परता से निष्पादित किया गया. केंद्रों पर जैमर क्रियाशील रहे.

परीक्षा प्रारंभ होने डेढ़ घंटा पूर्व किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्हाइटनर, इरेसर, ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी. परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा कार्य में संलग्न केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. सभी स्तर के दंडाधिकारी अपने-अपने जोनल एवं गश्ति दल दंडाधिकारी भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था संधारण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित कराते रहे. सभी परीक्षार्थियों का दो स्तर पर फ्रीसकिंग की गयी. किसी भी आवांछित सामग्री को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. जानकारी देते सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर दो पाली में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित हुई है. निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में पूरी जांच के बाद प्रवेश दिया गया. सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन