सरस्वती पूजा को लेकर सख्ती, पुलिस ने कई डीजे किये जब्त

थाना पुलिस ने सरस्वती पूजा के मद्देनजर थाना क्षेत्र में सघन कार्रवाई करते हुए कई डीजे जब्त किये हैं.
बनमा ईटहरी. थाना पुलिस ने सरस्वती पूजा के मद्देनजर थाना क्षेत्र में सघन कार्रवाई करते हुए कई डीजे जब्त किये हैं. पूजा के दौरान डीजे बजाने पर जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया था. जिसको लेकर स्थानीय लोगों, पूजा समितियों और डीजे संचालकों को पूर्व में नोटिस देकर स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि नियमों का उल्लंघन न करें. इस संबंध में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि कई जगहों से डीजे जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाये, यही प्रशासन का उद्देश्य है. किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. थानाध्यक्ष ने आम लोगों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










