आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की तैयारियों में लाएं तेजी : डीएम

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 06 Jun 2026 5:53 PM

विज्ञापन

जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

सहरसा. जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. प्रस्तावित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संचालन तथा गायन, वादन एवं नृत्य विधाओं के प्रशिक्षण को लेकर शुक्रवार को प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

परिसर की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए दिए दिशा-निर्देश

बैठक में केंद्र के सफल संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास, संसाधनों की उपलब्धता एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह के अनुरक्षण, मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं परिसर की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

प्रशिक्षण केंद्र के सुचारु संचालन के लिए प्रेक्षागृह के प्रथम तल पर एल्यूमिनियम पैनल से कक्ष निर्माण कराने को लेकर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को सौंपी गयी. बैठक में प्रशिक्षण कार्य के लिए चार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने को लेकर शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को केंद्र के प्रभावी संचालन, नियमित अनुश्रवण तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी.

केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्यों को समय पर पूरा करें.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन