252 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्हरा-भद्दी मुख्य सड़क मार्ग स्थित विशु बाबा स्थान चौक के समीप एक सीएनजी ऑटो से एक शराब तस्कर को 252 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार करने में पतरघट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
पतरघट. जम्हरा-भद्दी मुख्य सड़क मार्ग स्थित विशु बाबा स्थान चौक के समीप एक सीएनजी ऑटो से एक शराब तस्कर को 252 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार करने में पतरघट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जबकि पतरघट पुलिस को चकमा देकर ऑटो चालक सहित एक शराब तस्कर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उनके नेतृत्व में पुअनि विकास कुमार सिंह, पुअनि मनोज कुमार सिंह, पुअनि नीरज कुमार पुलिस बल के सहयोग से जम्हरा-भद्दी मुख्य मार्ग स्थित विशु बाबा स्थान चौक के समीप घेराबंदी कर एक सीएनजी ऑटो पर लदा तीन जुट की बोरी में कुल 252 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते ऑटो को जब्त किया व मौके पर शराब तस्कर राजन कुमार पिता अरूण राम ग्राम तीसरी वार्ड 03 थाना बैजनाथपुर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि ऑटो का चालक सहित एक शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब रहा. थानाध्यक्ष ने कहा कि देसी चुलाई शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार तस्कर सहित भागने में कामयाब रहा. चालक और एक तस्कर को नामजद किया ��या है तथा गिरफ्तार तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही है. फोटो – सहरसा 16 – पुलिस की गिरफ्त में तस्कर.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










