जदयू महिला प्रकोष्ठ की सोनवर्षा विधानसभा प्रभारी बनी स्मिता सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
जदयू महिला प्रकोष्ठ की सोनवर्षा विधानसभा प्रभारी बनी स्मिता सिन्हा

जदयू महिला प्रकोष्ठ की सोनवर्षा विधानसभा प्रभारी बनी स्मिता सिन्हा

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सहित जदयू शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार सहरसा . जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता सिन्हा को सोनवर्षा विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है. इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मध निषेध मंत्री रत्नेश सादा, सांसद दिनेश चंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह ना सिर्फ उनके लिए सम्मान की बात है. बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. जिसे वे पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी. उन्होंने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करेंगी. उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. विधायक गुंजेश्वर साह, पूर्व विधायक अरुण कुमार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेणू सिन्हा, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन, वरिष्ठ नेता आनंदी मेहता, मानवेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी. साथ ही महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा गुप्ता, युवा अध्यक्ष विनय कुमार यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ लुतफुल्लाह, अमर यादव, मो मोहिउद्दीन राईन, कुश मोदी, पंकज सिंह, प्रदीप गुप्ता, अनुज मिश्रा, पप्पू सिन्हा, जय सिंह सहित समस्त जदयू परिवार ने श्रीमती सिन्हा को बधाई देते शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन