ePaper

छह सौ धावक ने लिया भाग, 50 युवाओं का फाइनल के लिए हुआ चयन

Updated at : 25 Aug 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
छह सौ धावक ने लिया भाग, 50 युवाओं का फाइनल के लिए हुआ चयन

छह सौ धावक ने लिया भाग, 50 युवाओं का फाइनल के लिए हुआ चयन

विज्ञापन

मिल्खा सिंह जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ सहरसा . जिला मुख्यालय के पटेल मैदान व स्टेडियम में मिल्खा सिंह जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ. आयोजित दौड़ में जिले के सभी प्रखंड के लगभग छह सौ युवाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद यादव, सचिव सुशील कुमार यादव उर्फ बबलू व विभिन्न खेल संगठन से जुड़े लोगों ने फीता काटकर व धावक से परिचय प्राप्त कर किया. धावकों को संबोधित करते रघुनाथ प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होंने अपने जिंदगी में जो खुशी खेल से प्राप्त की है, वह आज के युवाओं में कम होती जा रही है. जो काफी घातक है एवं समाज के लिए अहितकर है. आज के युवा नशा की तरफ जा रहे हैं. इसको खत्म करने के लिए के लिए युवा को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है. इस अवसर पर युवा सचिव सुशील कुमार यादव उर्फ बबलू ने बताया कि मिल्खा सिंह दौड़ प्रतियोगिता उन युवाओं के लिए है, जो पुलिस की तैयारी, सेना की तैयारी, होमगार्ड की तैयारी, चौकीदार की तैयारी करते हैं. उन सभी युवाओं को बढ़ावा देने के लिए व युवाओं को खेल में आत्मनिर्भर बनाने के दिशा वे काम कर रहे हैं. दौड़ को अपना औजार बना कर युवा अपना करियर बना सकते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन युवा के लिए मील का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम में जिला खेल खिलाड़ी संघ सचिव रोशन कुमार सिंह धोनी, राजा कुमार, शिवम सिंह, मुकेश कुमार भगत, रवि कुमार, पांडव कुमार, अरविंद कुमार, धीरज कुमार साहू, पिंटू कुमार, पप्पू कुमार, मनीष कुमार, अंजनी कुमार का सक्रिय योगदान रहा. उनके मार्गदर्शन में सभी खिलाड़ी लाइनअप हुए. दौड़ प्रतियोगिता के सफल संचालन में नीतीश मिश्रा, अर्जुन भारती, आशुतोष यादव, रणधीर कुमार यादव, संतोष यादव, सतीश साहनी, विवेक यादव, आलोक कुमार यादव, गोलू कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस प्रतियोगिता के माध्यम से 50 युवा धावक को फाइनल के लिए चयनित किया गया. जिसमें विजेता को बाइक सहित टॉप 10 में रहने वाले को साइकिल दिया जायेगा एवं अन्य कई आकर्षक इनाम सभी धावकों को दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन