बिजलपुर पंचायत उपचुनाव में छह ने भरा नामांकन पर्चा, मतदान नौ जुलाई को

प्रखंड कार्यालय में बिजलपुर पंचायत उपचुनाव में कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है. नामांकन के अंतिम दिन मुकेश शर्मा सहित तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया.
सत्तरकटैया. प्रखंड कार्यालय में बिजलपुर पंचायत उपचुनाव में कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है. नामांकन के अंतिम दिन मुकेश शर्मा सहित तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया. नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी. उम्मीदवार मुकेश शर्मा पर्चा दाखिला कर बाहर निकले तो समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया व अबीर ग़ुलाल लगाकर आतिशबाजी की. मालूम हो कि बिजलपुर पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग मुखिया पद रिक्त है. इसे लेकर 13 जून को सूचना का प्रकाशन किया गया था. वहीं नामांकन 14 से 20 जून तक लिया गया. नामांकन पत्र की जांच 21 से 23 जून, नाम वापसी 24 से 25 जून, चुनाव चिह्नि का आवंटन 26 जून, मतदान नौ जुलाई को एवं मतगणना 11 जुलाई को होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










