आगामी सात अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का निर्णय

सभी सदस्यों की बैठक आगामी भागवत कथा के आयोजन को लेकर डॉ प्रणमोहन सिंह की अध्यक्षता में की गयी.
सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान सदस्यों ने की बैठक
सहरसा. सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के बैनर तले स्थानीय गर्ल्स स्कूल पूरब बाजार में रविवार को सभी सदस्यों की बैठक आगामी भागवत कथा के आयोजन को लेकर डॉ प्रणमोहन सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिसमें भागवत कथा की तिथि को लेकर समिति के सदस्यों ने सात अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल की तिथि को तय की. सभी तैयारियां धीरे-धीरे प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से बैठक में इस वर्ष के कार्यक्रम के निमित्त कोष का दायित्व प्रशांत सिंह राजू को सौंपा गया.इस दौरान डॉ प्राणमोहन सिंह ने कहा कि कई वर्षों से यह कथा नलकूप पूरब बाजार प्रांगण में अनुशासित ढंग से किया जा रहा है एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सफल हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज के युवा जो कई तरह के व्यसन एवं गलत कार्यों में लिप्त हैं, वहीं नारायण सेवा सनातन के युवा एक सकारात्मक सोच के साथ संस्कारित होकर अपनी एकजुटता का परिचय इस कार्यक्रम के माध्यम से देते आ रहे हैं. वहीं सागर कुमार नन्हें ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आमजनों एवं नागरिकों से अपील की. बैठक में आचार्य डॉ नवनीत कुमार,बिटू गुप्ता, सुजीत सान्याल,अभिजीत सिंह, विनीत कुमार, गौरव सिंह, रवि सिंह, मोनू महाकाल, विवेक झा, अभिषेक गुप्ता, राणा करणजीत, समीर कुमार मिठू, गोलू सिंह, नितीश कुमार राणा, विनय मिश्रा, बॉबी सिंह, कृष्णकांत गुप्ता, मानस मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




