शराब के साथ सात व पीने के आरोप में 16 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ सात व पीने के आरोप में 16 गिरफ्तार

शराब के साथ सात व पीने के आरोप में 16 गिरफ्तार

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ सात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें अमरपुर थाना अंतर्गत बलिकिता गांव से 08 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ तस्कर नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही बलिकिता चौक के समीप से 01 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ अभियुक्त श्रवण दास को गिरफ्तार किया गया. वहीं अमरपुर थाना अंतर्गत बलिया सड़क किनारे से 01 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ विशमभरचक निवासी अनुज कुमार एवं सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया गया. बौसी थाना अंतर्गत मंदार पर्वत के समीप से 800 ग्राम अवैध चुलाई शराब के साथ बिरनिगरिया निवासी बबलू ठाकुर एवं सुमित कुमार के अलावे भंगा निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि चांदन थाना अंतर्गत सुगासार मोड़ के समीप से कुशाना निवासी विनोद यादव को दुबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब सेवन के आरोप में 16 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन