जन सुनवाई में एसडीपीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर के समक्ष सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया.
सिमरी बख्तियारपुर. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर के समक्ष सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये परिवादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, पारिवारिक विवाद समेत अन्य मामलों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गये. एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने सभी परिवादियों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निदान के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसडीपीओ ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से थाना या कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें. जन सुनवाई के दौरान मौजूद फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




