उपचुनाव को लेकर समीर ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
उपचुनाव को लेकर समीर ने किया नामांकन

उपचुनाव को लेकर समीर ने किया नामांकन

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के रिक्त वार्ड 8 में वार्ड पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को वार्ड संख्या 8 से समीर कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंच विधिवत नामांकन किया. नामांकन के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत कर उत्साहपूर्वक नारे लगाये. इस दौरान समीर कुमार ने कहा कि मेरे लिए राजनीति व्यवसाय नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम रहेगा. जनसेवा मेरा उद्देश्य है. अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो वार्ड संख्या 8 में हर घर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता होगी. उन्होंने वार्ड वासियों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की. नामांकन के दौरान उनके साथ आनंद वर्मा, मो लाडला, विप्लव कुमार, मोहम्मद लाल, रूपी यादव, तपेश चौधरी, मोहम्मद रसुल, मुकेश कुमार, पिंटू राम, बिल्लट राम, कुमोद कुमार, मनीष रजक, बिहारी सुकराती सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन