सहरसा के लक्षमिनियां चौक बायपास पर जलजमाव, बढ़ा दुर्घटना का खतरा

जलजमाव के बीच गुजरती गाड़ी
Saharsa news: जलजमाव के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य बायपास सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या वर्षों से बनी हुई है.
हल्की बारिश में सड़क बनी तालाब, राहगीर और दुकानदार परेशान.
Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित लक्षमिनियां चौक मुख्य बायपास सड़क पर जलजमाव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. गुरुवार दोपहर हुई हल्की बारिश के बाद ही सड़क का बड़ा हिस्सा पानी से भर गया, जिससे यह मार्ग तालाब जैसा नजर आने लगा.
जलजमाव के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य बायपास सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या वर्षों से बनी हुई है.
जलजमाव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका.
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर पानी जमा रहने से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. पानी के भीतर बने गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण कई बाइक चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं.
लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह शहर का प्रमुख बायपास मार्ग है, जहां दिन-रात भारी वाहनों सहित सैकड़ों छोटे वाहन गुजरते हैं.
दुकानदारों की बिक्री पर पड़ रहा असर.
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जलजमाव के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतराते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है.
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले सड़क के पश्चिमी हिस्से में जलजमाव की समस्या थी. आंदोलन के बाद सड़क को ऊंचा कर निर्माण कराया गया, लेकिन अब समस्या पूर्वी हिस्से में उत्पन्न हो गई है.
स्थायी समाधान की मांग.
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है. लोगों ने मांग की है कि जल्द स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










