सहरसा के सोहा गांव में बन रहा भव्य शनि महाराज मंदिर, छत ढलाई हुआ सम्पन्न

Saharsa News
Saharsa News: सहरसा के सोनवर्षाराज स्थित सोहा गांव में लाखों रुपये की लागत से बन रहे शनि महाराज मंदिर की छत ढलाई पूरी होते ही उत्सव जैसा माहौल बन गया. प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई.
Saharsa News: मुकेश कुमार सिंह, सोनवर्षाराज, सहरसा. नगर क्षेत्र के सोहा गांव स्थित श्रीविष्णु चौक पर निर्माणाधीन शनि महाराज मंदिर की छत ढलाई रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई. मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया. इस अवसर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
आमजन के सहयोग से बन रहा भव्य मंदिर
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से श्रीविष्णु चौक पर शनि महाराज मंदिर निर्माण की मांग उठ रही थी. इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने आपसी सहमति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया. मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने आर्थिक सहयोग के साथ श्रमदान भी किया.
ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं होगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी बनेगा. निर्माण कार्य में गांव के युवाओं की भूमिका भी काफी अहम रही है.
प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिर की छत ढलाई पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. सुबह से ही लोगों का मंदिर परिसर में आना शुरू हो गया था. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए.
पूरे इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने शनि महाराज के जयकारों के साथ मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक पहल बताया.
राहगीरों के लिए भी उपयोगी होगा मंदिर
स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीविष्णु चौक सोनवर्षा-सहरसा स्टेट हाईवे से जुड़ा हुआ है. यहां दिन-रात राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में मंदिर परिसर भविष्य में यात्रियों के लिए अस्थायी विश्राम स्थल के रूप में भी उपयोगी साबित होगा.
ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर बनने से इलाके की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी. साथ ही आसपास के लोगों को पूजा-पाठ और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा.
क्षेत्र में दिखा उत्साह का माहौल
मंदिर निर्माण को लेकर पूरे क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबियों में खुशी देखी गई. मौके पर संजय सिंह, शेखर सिंह, राजीव कुमार सिंह, संतोष कामत, मुरारी सिंह, अमर कुमार उर्फ ट्वीकुल और बाबू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










