सहरसा में सहयोग शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, 15 पंचायतों में आज लगेंगे शिविर

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में सहयोग शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, 15 पंचायतों में आज लगेंगे शिविर

सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं अन्य अधिकारी

Saharsa news: जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 15 चिन्हित पंचायतों एवं स्थलों पर पूर्वाह्न 10 बजे से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में आम नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: जिले के विभिन्न प्रखंडों में 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में शिविरों के सफल आयोजन, लंबित आवेदनों के निष्पादन तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 15 चिन्हित पंचायतों एवं स्थलों पर पूर्वाह्न 10 बजे से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में आम नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा.

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर से जुड़े लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके.

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रभारी मंत्री के कहरा प्रखंड के मुरली बसंतपुर, सोनवर्षा प्रखंड के लगमा तथा सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बेलवारा में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल होने की संभावना है. वहीं प्रभारी सचिव के पतरघट प्रखंड के किशुनपुर, सोनवर्षा प्रखंड के विराटपुर एवं बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौड़ पंचायत में आयोजित शिविरों में भाग लेने की संभावना जताई गई है.

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर स्थलों पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो सके. साथ ही योजनाओं से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का नियमानुसार मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए.

बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता निशांत कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन