सहरसा में रामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में रामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की तैयारी तेज

बैठक में मौजूद ग्रामीण एवं रामचरितमानस ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य

Saharsa news: बैठक में यज्ञ स्थल पर टेंट, साउंड सिस्टम, बिजली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं. साथ ही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

सिमराहा सत्तर में पांच दिवसीय आयोजन को लेकर हुई बैठक.

सत्तरकटैया (सहरसा) लाल बहादुर की रिपोर्ट:

Saharsa news: सत्तरकटैया प्रखंड के सत्तर पंचायत स्थित मनकू मंडल उच्च विद्यालय सिमराहा सत्तर में पांच दिवसीय रामचरितमानस ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में 2 से 6 जून तक होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में यज्ञ स्थल पर टेंट, साउंड सिस्टम, बिजली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं. साथ ही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के बिहार-झारखंड प्रभारी स्वामी यादवेंद्रानंद जी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आयोजन को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए.

मौके पर मनोज प्रसाद यादव, सुकुमार यादव, मुखो यादव, जितेन्द्र यादव, शत्रुघ्न यादव, बिषुणदेव यादव, पंचायत विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, भागवत यादव, उपमुखिया दिलीप कुमार, शिवेन्द्र यादव, बैजनाथ यादव, सुखदेव यादव, विजय यादव, महादेव मिस्त्री, भोगी पंडित, प्रमोद पंडित, जनार्दन यादव, मनोज यादव सहित अन्य ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन