सहरसा में रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर में गीता कथा से भक्तिमय माहौल

श्रद्धालुओं को गीता कथा सुनाते कथावाचक पंडित जग्रनाथ झा
Saharsa news: कथा का वाचन विद्वान कथावाचक पंडित जग्रनाथ झा द्वारा किया जा रहा है. वे श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न अध्यायों की व्याख्या करते हुए धर्म, कर्म, भक्ति एवं मानव मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाल रहे हैं. उनके प्रवचनों से श्रद्धालु आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं तथा धर्म के प्रति उनकी आस्था और अधिक मजबूत हो रही है.
श्रीमद्भगवद्गीता कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 2 जून तक चलेगा आयोजन
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
Saharsa news: सहरसा शहर के मत्स्यगंधा स्थित रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर परिसर में श्रीमद्भगवद्गीता कथा एवं सत्संग का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच किया जा रहा है. यह धार्मिक आयोजन 27 मई से प्रारंभ होकर 2 जून तक चलेगा. प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से आयोजित होने वाले इस सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण पहुंचकर गीता के दिव्य संदेशों का श्रवण कर रहे हैं.
कथा का वाचन विद्वान कथावाचक पंडित जग्रनाथ झा द्वारा किया जा रहा है. वे श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न अध्यायों की व्याख्या करते हुए धर्म, कर्म, भक्ति एवं मानव मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाल रहे हैं. उनके प्रवचनों से श्रद्धालु आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं तथा धर्म के प्रति उनकी आस्था और अधिक मजबूत हो रही है.
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रंजीत झा की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवपुरी निवासी समाजसेवी शंभू यादव का विशेष सहयोग मिल रहा है. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है.
सत्संग में प्रतिदिन महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं की अच्छी भागीदारी देखी जा रही है. श्रद्धालु भक्ति गीतों और गीता प्रवचन का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कर रहे हैं. कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.
व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भगवद्गीता के अमृतमय संदेशों का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि 2 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










