सहरसा के अभिनव नारायण झा के नेतृत्व में संपन्न हुई राष्ट्रीय युवा संसद गोवा 2026

Updated:
विज्ञापन
सहरसा के अभिनव नारायण झा के नेतृत्व में संपन्न हुई राष्ट्रीय युवा संसद गोवा 2026

गोवा विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में शामिल अतिथि और प्रतिभागी

Saharsa news: कार्यक्रम का उद्घाटन राजेंद्र अर्लेकर और पी अशोक गजपति राजू ने किया. वहीं सुभाष फल देसाई और गोविंद गौड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

नवहट्टा (सहरसा) से राजेश डेनजील की रिपोर्ट:

Saharsa news: सहरसा के अभिनव नारायण झा के मार्गदर्शन में गोवा विश्वविद्यालय में 23 और 24 मई 2026 को आयोजित दो दिवसीय “राष्ट्रीय युवा संसद गोवा 2026” का सफल आयोजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम में देश के 16 राज्यों से पहुंचे युवाओं ने लोकतंत्र, संसदीय परंपरा और नीति निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे.

कार्यक्रम का उद्घाटन राजेंद्र अर्लेकर और पी अशोक गजपति राजू ने किया. वहीं सुभाष फल देसाई और गोविंद गौड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

अपने संबोधन में राजेंद्र अर्लेकर ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं और वर्ष 2047 तक भारत नई पहचान के साथ विश्व मंच पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा. उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

पी अशोक गजपति राजू ने राष्ट्रीय युवा संसद के सफल आयोजन के लिए संस्थापक अभिनव नारायण झा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.

कार्यक्रम में सुभाष फल देसाई ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. वहीं गोविंद गौड़े ने कहा कि युवा संसद जैसे मंच विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं.

दो दिवसीय कार्यक्रम में अभिनेता, पुलिस पदाधिकारी, क्रिकेटर, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी शामिल हुईं. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. बिहार के उत्कर्ष किशोर और मोनाली को विशेष सम्मान प्रदान किया गया.

समापन समारोह में राहुल नारवेकर और डॉ गणेश गांवकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

कार्यक्रम के संस्थापक अभिनव नारायण झा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण मंच है. वहीं सह-संस्थापक आर्यन शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन