सहरसा में गैस सिलेंडर की किल्लत दूर करने में जुटा प्रशासन, एजेंसियों को जल्द वितरण का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में गैस सिलेंडर की किल्लत दूर करने में जुटा प्रशासन, एजेंसियों को जल्द वितरण का निर्देश

प्रतीकात्मक तस्वीर

Saharsa news: उन्होंने बताया कि भारत गैस की कार्यशील एजेंसियों ने गुरुवार को 584 गैस सिलेंडरों का वितरण किया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 1202 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. भारत गैस का बैकलॉग 3.9 दिन तथा औसत बिक्री 1276 सिलेंडर प्रतिदिन दर्ज की गई है.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को लंबित उपभोक्ताओं तक जल्द से जल्द सिलेंडर पहुंचाने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि भारत गैस की कार्यशील एजेंसियों ने गुरुवार को 584 गैस सिलेंडरों का वितरण किया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 1202 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. भारत गैस का बैकलॉग 3.9 दिन तथा औसत बिक्री 1276 सिलेंडर प्रतिदिन दर्ज की गई है.

वहीं एचपी गैस की स्थानीय एजेंसियों द्वारा 1302 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 4839 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. एचपी गैस का बैकलॉग 3.88 दिन और औसत बिक्री 1666 सिलेंडर प्रतिदिन है.

इंडेन गैस की एजेंसियों ने 463 गैस सिलेंडरों का वितरण किया है. वर्तमान में 608 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. इंडेन गैस का बैकलॉग 2.32 दिन तथा औसत बिक्री 458 सिलेंडर प्रतिदिन दर्ज की गई है.

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है. सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि लंबित उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन