बैंक में डेटा बचाने के लिए इन एक्सपर्ट की पड़ती है जरूरत, आप भी शुरू कर सकते हैं अपना करियर

युवा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Banking Sector Job: बैंक में डेटा एक्सपर्ट की भी जरूरत पड़ती है क्योंकि हर दिन करोड़ों का ट्रांजैक्शन होता है. अगर आपको भी Data Analyst, Data Scientist और Database Engineer बनना है तो पहले जानें इन करियर ऑप्शन के बारे में.
Banking Sector Job: आज के समय में बैंक में सिर्फ गिनी-चुनी नौकरियां नहीं हैं बल्कि कई सारे ऑप्शन है. बैंक में डेटा एक्सपर्ट की भी जरूरत पड़ती है क्योंकि हर दिन करोड़ों का ट्रांजैक्शन होता है और कस्टमर की जानकारी रखी जाती है. इस डेटा को सुरक्षित रखने, उसका विश्लेषण करने और धोखाधड़ी रोकने का काम Data Analyst, Data Scientist और Database Engineer जैसे डेटा एक्सपर्ट करते हैं. अगर आप बैंकिंग सेक्टर में टेक्नोलॉजी से जुड़ा करियर बनाना चाहते हैं, तो ये प्रोफाइल आपके लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकते हैं.
बैंक में डेटा एक्सपर्ट क्या काम करते हैं?
- Database Engineer
डेटाबेस इंजीनियर बैंक के सभी डेटा को सेफ तरीके से स्टोर और मैनेज करते हैं. वे यह सुनिश्चित करते हैं कि जरूरत पड़ने पर डेटा आसानी से उपलब्ध हो और उसकी सुरक्षा बनी रहे.
- Data Analyst
डेटा एनालिस्ट बैंक के डेटा का विश्लेषण कर रिपोर्ट और चार्ट तैयार करते हैं. उनकी रिपोर्ट के आधार पर बैंक यह तय करता है कि किन सेवाओं में सुधार करना है, कहां लाभ की संभावना है और किन फील्ड में रिस्क अधिक है.
- Data Scientist
डेटा साइंटिस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की मदद से ऐसे मॉडल तैयार करते हैं, जो संदिग्ध ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान करने में बैंक की मदद करते हैं.
डेटा एक्सपर्ट बनने के लिए क्या पढ़ें?
डेटा एक्सपर्ट बनने के लिए कैंडिडेट्स कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, मैथ्स,स्टैटिस्टिक्स या इससे जुड़े विषयों में बैचलर या मास्टर डिग्री कर सकते हैं. इसके बाद डेटा एनालिटिक्स और प्रोग्रामिंग से जुड़े स्किल्स डे
कौन-सी स्किल्स जरूरी हैं?
बैंकिंग सेक्टर में डेटा से जुड़ी नौकरी के लिए इन स्किल्स की अच्छी समझ होनी चाहिए—
- SQL - डेटाबेस मैनेजमेंट के लिए
- Python या R - डेटा एनालिसिस और प्रोग्रामिंग के लिए
- Excel -डेटा प्रोसेसिंग और रिपोर्टिंग के लिए
- Power BI -डेटा विजुअलाइजेशन और डैशबोर्ड बनाने के लिए
Machine Learning और AI की बेसिक जानकारी भी अतिरिक्त लाभ देती है.
कैसे करें तैयारी?
पढ़ाई के साथ-साथ छोटे-छोटे डेटा प्रोजेक्ट बनाएं, ओपन-सोर्स डेटासेट पर अभ्यास करें और बैंक या आईटी कंपनियों में इंटर्नशिप करने की कोशिश करें. इससे व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और नौकरी पाने की संभावना बढ़ेगी.
बैंक में कैसे मिलेगी नौकरी?
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कई बैंक समय-समय पर Specialist Officer (SO) या डेटा से जुड़े अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती निकालते हैं. उम्मीदवार संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी मूल्यांकन और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं.
कितना है करियर स्कोप?
डिजिटल बैंकिंग और AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डेटा एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. आने वाले वर्षों में Data Analyst, Data Scientist और Database Engineer जैसे प्रोफाइल बैंकिंग सेक्टर के सबसे अधिक मांग वाले करियर विकल्पों में शामिल रहेंगे.
यह भी पढ़ें- ISRO ने रिसर्च साइंटिस्ट के लिए निकाली भर्ती, 56000 रुपए से ज्यादा मिलेगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










