कोसी का बढ़ता जलस्तर बना डेंगराही महासेतु निर्माण में बाधा

डेंगराही घाट महासेतु निर्माण स्थल
Saharsa news: बढ़ते जलदबाव और सुरक्षा संबंधी जोखिम को देखते हुए निर्माण एजेंसी ने एहतियातन भारी मशीनों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया है. साथ ही तकनीकी कार्यों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. निर्माण स्थल के आसपास पानी फैल जाने से मजदूरों और कर्मियों को भी काम करने में परेशानी हो रही है.
सलखुआ (सहरसा) से वशिष्ठ कुमार सिंह की रिपोर्ट:
Saharsa news:कोसी नदी पर डेंगराही घाट में निर्माणाधीन महासेतु का कार्य एक बार फिर प्रभावित होने लगा है. कोसी नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण गुरुवार शाम नदी का पानी पुल निर्माण स्थल के वेल तक पहुंच गया, जिससे निर्माण कार्य पर असर पड़ा है.
बढ़ते जलदबाव और सुरक्षा संबंधी जोखिम को देखते हुए निर्माण एजेंसी ने एहतियातन भारी मशीनों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया है. साथ ही तकनीकी कार्यों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. निर्माण स्थल के आसपास पानी फैल जाने से मजदूरों और कर्मियों को भी काम करने में परेशानी हो रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोसी नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बाढ़ के मौसम से पहले पुल का महत्वपूर्ण कार्य पूरा करना मुश्किल हो सकता है. इससे परियोजना के निर्धारित समय पर पूरा होने की संभावना भी प्रभावित हो सकती है.
डेंगराही घाट पर बन रहा यह महासेतु कोसी तटबंध के भीतर रहने वाले हजारों लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को वर्षभर बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है.
वर्तमान में विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. जलस्तर सामान्य होने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा गति पकड़ सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










