सहरसा मंडी में मक्का और गेहूं के दाम पड़े नरम, चावल में आई तेजी, जानिए आज का ताजा रेट

Mandi Bhav
Saharsa Mandi Bhav: सहरसा मंडी में गुरुवार को मक्का और गेहूं के भाव में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि चावल की कुछ किस्मों में तेजी देखने को मिली. किसानों और व्यापारियों की नजर अब आने वाले दिनों की मांग पर टिकी है.
Saharsa Mandi Bhav: सहरसा. जिले की प्रमुख मंडियों में गुरुवार को अनाज बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला. मौसम साफ रहने के कारण सुबह से ही मंडियों में अनाज की सामान्य आवक बनी रही. मक्का की अधिक आवक और खरीदारों की सीमित सक्रियता के कारण इसके दाम नरम रहे. वहीं गेहूं के भाव में भी हल्की गिरावट दर्ज की गयी. दूसरी ओर चावल की मांग मजबूत रहने से बाजार में तेजी का माहौल बना रहा.
मक्का बाजार पर बढ़ी आवक का दबाव
मंडी कारोबारियों के अनुसार किसानों द्वारा लगातार मक्का की बिक्री की जा रही है. लेकिन बड़े खरीदार फिलहाल सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं. यही कारण है कि मक्का के भाव दबाव में बने हुए हैं. गुरुवार को मक्का का अधिकतम भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 1900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
गेहूं में नरमी, चावल में दिखी मजबूती
गेहूं के बाजार में भी हल्की नरमी रही. मंडी में गेहूं का अधिकतम रेट 2500 रुपये और न्यूनतम 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं चावल की मांग बाहर के बाजारों में बढ़ने से कुछ प्रमुख किस्मों के दाम मजबूत बने हुए हैं. खिलाखिला चावल 5400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. 24 कैरेट बासमती और जी हां चावल के रेट भी 5700 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे.
दाल और तेलहन बाजार में कारोबार सामान्य
दाल एवं तेलहन के बाजार में सामान्य कारोबार देखने को मिला. मसूर दाल 6500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकती रही. अरहर दाल का रेट 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. सरसों पीला 11000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. वहीं सरसों तेल धारा 15 लीटर का भाव 2550 से 2600 रुपये दर्ज किया गया.
सब्जियों के दाम में राहत
मंडी में आलू और प्याज के भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहे. आलू 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्याज 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा. कारोबारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में आवक और मांग के अनुसार बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










