ePaper

हॉकी सब जूनियर मैन स्टेट चैंपियनशिप में सहरसा ने पटना को हरा फाइनल में किया प्रवेश

Updated at : 08 Sep 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी सब जूनियर मैन स्टेट चैंपियनशिप में सहरसा ने पटना को हरा फाइनल में किया प्रवेश

हॉकी सब जूनियर मैन स्टेट चैंपियनशिप में सहरसा ने पटना को हरा फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन

सहरसा . सिवान में चल रहे 14वीं हॉकी सब जूनियर मैन स्टेट चैंपियनशिप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सहरसा ने पटना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मैच सिवान में छह सितंबर से चल रहा है. जिसका सोमवार को फाइनल मैच खेला जायेगा. जानकारी देते जिला सचिव सुनील कुमार झा ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल में कुल दो मैच खेले गये. जिसमें सहरसा ने दूसरा सेमीफाइनल मैच पटना के साथ खेला. जिसमें सहरसा ने पटना को 2-1 से पराजित करते फाइनल में प्रवेश किया. जिसमें पहला गोल आदित्य राज व दूसरा गोल आशुतोष कुमार वर्मा ने किया. इसके साथ सहरसा ने विजय हासिल की. इसमें टीम मैनेजर के रूप में रिशु राज एवं कोच अंकित कुमार की देख रेख में सहरसा जीत की ओर कदम बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में भी सहरसा का बेहतर प्रदर्शन होगा. जीत पर संघ अध्यक्ष सह एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह सहित जिला हॉकी के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते सभी खिलाड़ी को बधाई व शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन