ग्रामीण शराबबंदी कमेटी का हुआ गठन

Updated at : 22 Mar 2026 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण शराबबंदी कमेटी का हुआ गठन

ग्रामीण शराबबंदी कमेटी का हुआ गठन

विज्ञापन

मकुना के ग्रामीणों ने शराबबंदी को लेकर सामाजिक स्तर पर उठाया कदम डोर टू डोर घूमकर लोगों में शराबबंदी के प्रति जागरूकता पैदा करेंगे सदस्य सत्तरकटैया . प्रखंड के रकिया पंचायत स्थित मकुना गांव के ग्रामीणों ने शराबबंदी को लेकर सामाजिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है. ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता, पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र यादव के संचालन व विधायक प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ़ राजा यादव के कुशल नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक कर ग्रामीण शराबबंदी कमेटी का गठन किया है. कमेटी के सदस्य डोर टू डोर घूमकर लोगों में शराबबंदी के प्रति जागरूकता पैदा कर रही है. कमेटी के सदस्य लोगों को नशा नहीं करने तथा शराब कारोबार को छोड़ने का अपील कर रही है. कमेटी के सदस्यों ने नशा से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में भी लोगों को बताते हैं. नशापान करने व नशे का कारोबार को छोड़ने के लिए सामाजिक स्तर से अल्टीमेटम दिया गया है. रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा व एसआई धीरेन्द्र कुमार भी भाग लिया. थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की पहल की सराहना की और उनके मिशन में हर संभव सहयोग देने की बात कही. थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा करने वाले व उसमें लिप्त लोगों की सूचना पुलिस को तुरंत दें. थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. नियम को तोड़ने वालों पर कड़ी करवाई की जाती है. उन्होंने सूखा नशा के चपेट में आ रहे युवा पीढ़ी की स्थिति पर चिंता जाहिर की. बैठक में पूर्व मुखिया अनिल राम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन