सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : सांसद

Updated:
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : सांसद

सांसद दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में संसद सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सांसद की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

सहरसा. सांसद दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में संसद सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. सांसद ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिया. उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित करने एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराने पर बल दिया. बैठक में जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. अंत में सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी को मिलकर सतत प्रयास करने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन