ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी की मौत, घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी की मौत, घर में पसरा मातम

सहरसा-सुपौल रेल मार्ग पर पंचगछिया रेलवे स्टेशन के राय पोखर ढाला के दक्षिण ट्रेन की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सत्तरकटैया. सहरसा-सुपौल रेल मार्ग पर पंचगछिया रेलवे स्टेशन के राय पोखर ढाला के दक्षिण ट्रेन की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सत्तर राय टोला निवासी रामोतार राय अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह टहलने निकले थे. सुबह करीब पांच बजे सहरसा से सुपौल की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गये. बताया जाता है कि वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. वृद्ध की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन