ePaper

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी कार्य में सहयोग का किया अनुरोध

Updated at : 09 May 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी कार्य में सहयोग का किया अनुरोध

एफएलसी कार्य में सहयोग का किया अनुरोध

विज्ञापन

क्रियान्वित एफएलसी कार्य का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण सहरसा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने शुक्रवार को क्रियान्वित एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस परिसर में सुरक्षाबल, अग्निशमन दल, मेडिकल टीम एवं पुछ-ताछ सहायता केंद्र के लिए तैयार की गयी पंडालवार उपस्थित कर्मियों, सुरक्षाबल से जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एफएलसी परिसर में एफएलसी प्रोटोकॉल के अनुसार लगाये गये आवश्यक सूचना के अनुसार एफएलसी कक्ष में अपनी खुद की सुरक्षा जांच कराते एवं संबंधित टेबुल पर मोबाइल जमा करते पावती प्राप्त कर निरीक्षण पंजी में उपस्थिति दर्ज करते एफएलसी कक्ष में प्रवेश किया. निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मौजूद इंजीनियर से एफएलसी के संबंध में बारीकि से पूछताछ की. साथ ही उनके द्वारा प्री एफएलसी के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के क्रम में इंजीनियर द्वारा बताया गया कि गुरुवार तक कुल बीयू 1175, सीयू 1012 एवं वीवीपैट 1001 मशीन का एफएलसी सफलतापूर्वक किया जा चुका है. अंत में ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस परिभ्रमण के बाद उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी कार्य के गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ करते सभी से अनुरोध किया कि वे इसी प्रकार नियमित रूप से अपना अमूल्य समय का योगदान देकर एफएलसी कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराएं एवं लगातार ईसीआईएल के प्रतिनियुक्त इंजीनियर एवं एफएलसी कार्य में संलग्न अन्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों के कार्य की निगरानी करते रहें. जिससे किसी के द्वारा किसी भी स्तर पर निर्धारित एफएलसी एसओपी के विपरित कोई कार्य नहीं हो. किसी प्रकार का संशय हो तो इसकी सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दें. निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद डीन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन