कारोबारी के यहां छापेमारी, 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

कारोबारी के यहां छापेमारी, 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
गैस आपूर्ति व उपलब्धता की स्थिति को लेकर डीएसओ ने दी अद्यतन जानकारी सहरसा . जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एलपीजी गैस के सुव्यवस्थित वितरण, परिलक्षित अनियमितता के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के संबंध में शुक्रवार को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व एशिया के संकट के कारण भारत में गैस समस्याओं के बावजूद जिला प्रशासन आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. जिसके तहत डिलीवरी समय में सुधार हुआ है. पिछले सप्ताह गैस बुकिंग एवं डिलीवरी के बीच का अंतर 4.4 दिन था. जो अब घटकर 3.8 दिन रह गया है. उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है. वर्तमान में कोई भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं है. वहीं विभिन्न एलपीजी गैस वितरकों के पास बुकिंग की अद्यतन जानकारी देते बताया कि भारत गैस सर्वाधिक लंबित बुकिंग आशा भारत गैस एजेंसी के पास 1953 है. गौरी शंकर एचपी गैस एजेंसी के पास लंबित बुकिंग की संख्या सबसे अधिक 3290 है. साथ ही कालाबाजारी के विरुद्ध प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पतरघट कुमार देवराज आनंद द्वारा गोलमा में अवैध भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गयी है. जिसके तहत गोलमा वार्ड नंबर 10 निवासी अमित कुमार गुप्ता के आवास एवं मिठाई की दुकान पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कुल 22 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किया गया. जिसमें एचपी के 12 सिलेंडर जिसमें आठ भार्ती, चार खाली, इंडेन के चार सिलेंडर सभी खाली एवं भारत गैस के छह सिलिंडर जिसमें दो भरा एवं चार खाली पाया गया. इसके साथ ही एक पुराना बिक्री रजिस्टर भी बरामद किया गया. जो शांति एचपी गैस ग्रामीण वितरक से संबंधित था. उन्होंने बताया कि अभियुक्त अमित कुमार गुप्ता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा एवं द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति वितरण का विनियमन आदेश के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया. इस दौरान पूरी तलाशी एवं जब्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी ई साक्ष्य ऐप पर अपलोड कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




