पारदर्शिता के साथ आवास योजना का लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य : डीडीसी

डीडीसी संजय कुमार निराला ने चैनपुर एवं पड़री पंचायत के महादलित टोला पहुंच विशेष आवास सर्वेक्षण शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया
कहरा. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों की सूची तैयार करने में पारदर्शिता लाने को लेकर शनिवार को डीडीसी संजय कुमार निराला ने चैनपुर एवं पड़री पंचायत के महादलित टोला पहुंच विशेष आवास सर्वेक्षण शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया. डीडीसी संजय कुमार निराला ने लोगों को बिचौलिए के चक्कर में नहीं पड़ने की बात कही. जिससे लाभुकों को आवास योजना की शत-प्रतिशत राशि प्राप्त हो सके. वहीं डीडीसी संजय कुमार निराला ने आवास योजना के लिए किसी भी बिचौलिया के संपर्क करने पर त्वरित जानकारी देने की बात कही. जिससे बिचौलिया पर कार्रवाई की जा सके. वहीं आवास सर्वेक्षण से जुड़े पीआरएस, आवास सहायक सहित अन्य कर्मियों को आवास सर्वेक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. जिससे उचित लाभुकों को ही आवास योजना का लाभ मिल सके. मालूम हो प्रत्येक वर्ष आवास योजना के तहत होने वाले सर्वेक्षण में बिचौलिए के कारण की योग्य लाभुक आवास योजना का लाभ लेने से वंचित हो जाने के शिकायत पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है. जिससे बिचौलिया रहित योजना का लाभ योग्य लाभुकों को ही दिया जा सके. निरीक्षण के दौरान बीडीओ कुमारी सपना, स्थानीय आवास सहायक, पीआरएस सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




