ज्यादा से ज्यादा लोगों को दे योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा लोगों को दे योजनाओं की जानकारी

ज्यादा से ज्यादा लोगों को दे योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन

मिशन शक्ति व मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालन समिति की डीडीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक, सभी को जानकारी देने को लेकर प्रचार प्रसार का दिया निर्देश सहरसा . उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला की अध्यक्षता में शनिवार संध्या महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा मिशन शक्ति व मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालन समिति की बैठक की गयी. बैठक में मिशन शक्ति के तहत वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शक्ति सदन, सखी सदन व मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत अल्पावास गृह, पालनाघर, सामाजिक पुनर्वास कोष योजना की समीक्षा की गयी. जिसमें जिला परियोजना प्रबंधक ने सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में अवगत कराया व जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी संचालित योजनाओं के स्थिति में और बेहतर सुधार कैसे किया जाए इसको लेकर समिति के समक्ष बात रखी. जिसमें उप विकास आयुक्त ने सभी योजनाओं के प्रचार प्रसार की बात कही. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इन सभी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके. संचालन समिति की बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, जिला योजन पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला कौशल प्रबंधक डीआरसीसी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन