ePaper

बाढ़ राहत अनुदान सूची में नाम नहीं रहने पर आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 08 Oct 2024 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ राहत अनुदान सूची में नाम नहीं रहने पर आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन

बाढ़ राहत अनुदान सूची में नाम नहीं रहने पर आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन बेलवाड़ा पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों का नाम राहत सूची में नहीं हुआ दर्ज सिमरी बख्तियारपुर . राज्य सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को जीआर सूची के माध्यम से सात हजार रुपये अनुदान राशि भेजने के लिए अंचल प्रशासन द्वारा बनायी गयी सूची में नाम नहीं दर्ज होने से आक्रोशित प्रखंड के बेलवाड़ा पंचायत के दर्जनों परिवार के महिला – पुरुषों ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया. वहीं इस संबंध में एक हस्ताक्षरित आवेदन एसडीओ अनीषा सिंह को देकर सूची में नाम शामिल करने की गुहार लगायी. प्रदर्शन करने पहुंची बाढ़ पीड़ित रूबी देवी, उर्मिला देवी, लुकनी देवी, तेतरी देवी, जानकी देवी, सुशीला देवी, ललिता देवी, चंद्रकला देवी, सनिचरी देवी, रामपरी देवी, पवित्री देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, अन्या देवी, गीता देवी, जीतन देवी, अमेरिका देवी, मेघिया देवी, फूलन देवी, रंजन देवी, अंजु देवी, लीला देवी, उमा देवी सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों का घर सहित सबकुछ घर का समान बाढ़ में तबाह हो गया है. सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की घोषणा की. लेकिन पता चला कि हमलोगों का नाम सूची में शामिल नहीं है. यह सूची अंचल के कर्मियों ने कार्यालय में बैठे-बैठे बनायी है. एक भी कर्मी स्थल नहीं गया. हमलोगों को ना तो प्लास्टिक, ना ही किसी प्रकार का कोई राहत सामग्री मिली. जब राहत राशि देने की बारी आयी तो अंचल कर्मी ने सूची से नाम छांट दिया. बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंह देखकर सूची में नाम दिया गया है. पिछले बार हमलोगों को राशि मिली थी. इस बार क्यों नाम छांट दिया गया. पिछला सूची को देखे बगैर नयी सूची बना कर अपलोड कर दिया गया है. प्रदर्शन कर रहे बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि अगर सूची में नाम शामिल नहीं किया गया तो हमलोग जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करेंगे. वहीं बाढ़ पीड़ितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ अनीषा सिंह से मिलकर आवेदन देकर नाम सूची में शामिल करने की गुहार लगायी. इस पूरे मामले पर एसडीओ अनीषा सिंह ने बताया कि अगर सूची में नाम शामिल नहीं हुआ है तो ऐसे परिवार की जांच करा सूची जिला भेजी जायेगी. जांच के बाद वैसे परिवार को राहत राशि दी जायेगी. फोटो – सहरसा 26 – प्रदर्शन करते ग्रामीण.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन