आग लगने से एक लाख की संपत्ति जलकर खाक

बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव स्थित राधा रमण सिंह के घर में आग लगने से करीब एक लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.
सत्तरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव स्थित राधा रमण सिंह के घर में आग लगने से करीब एक लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है. पीड़ित परिवार ने गांव के ही मनोज कुमार व सत्यम कुमार पर आग लगाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत की है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गयी है. ……………………. कलश यात्रा के साथ रकिया में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू सत्तरकटैया. रकिया गांव वार्ड 6 स्थित ब्रह्म बाबा स्थान में बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ. 501 कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद छात्रराही पोखर में कलश में जल भरकर टिपिया टोला होते रकिया गांव का भ्रमण कर ब्रह्म स्थान पहुंची. कलश यात्रा के साथ बैंड बाजे व सैकड़ो श्रद्धालु नारेबाजी करते हुए पैदल यात्रा कर रहे थे. आयोजक ब्रह्म बाबा सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि 6 से 12 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन किया गया है. इसमें चित्रकूट धाम के कथा व्यास आचार्य श्रवण महाराज द्वारा कथा वाचन किया जायेगा. कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल व मंच बनाया गया है. जहां पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूर्व मुखिया अमित सिंह, पैक्स अध्यक्ष बीरेंद्र यादव, सावन सिंह, शंकर सिंह, कुमोद सिंह, सरोज सिंह, संजीव सिंह, मिंटू सिंह, रणविजय सिंह सहित अन्य लगे हुए है. फोटो- सहरसा 17- कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




