कोशी स्नातक मतदाता संवाद की तैयारी पूरी, हजारों मतदाताओं के जुटने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
कोशी स्नातक मतदाता संवाद की तैयारी पूरी, हजारों मतदाताओं के जुटने की संभावना

रविवार को पटेल मैदान स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले कोशी स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

सहरसा. आगामी कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर भावी प्रत्याशी, शिक्षाशास्त्री एवं ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन द्वारा रविवार को पटेल मैदान स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले कोशी स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सहरसा सहित पूरे कोसी क्षेत्र से हजारों स्नातक मतदाताओं के शामिल होने की संभावना है. बताया गया कि जिले में पहली बार किसी भावी प्रत्याशी की ओर से इतने बड़े स्तर पर स्नातक मतदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक मतदाताओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे सीधे अपने संभावित प्रतिनिधि के समक्ष अपनी समस्याएं, अपेक्षाएं एवं सुझाव रख सकें. साथ ही उन्हें चुनावी एजेंडा का हिस्सा बनाने की मांग कर सकें. डॉ रजनीश रंजन ने कहा कि वे कोसी की अस्मिता एवं स्नातक मतदाताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न जिलों में उन्हें व्यापक जनसमर्थन एवं सहयोग मिल रहा है. इसी उत्साह के साथ वे अपने गृह जिला सहरसा से मतदाता संवाद अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सहरसा के बाद कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्य जिलों में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं के सुझाव, समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें चुनावी प्राथमिकताओं में शामिल किया जाएगा. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी प्रशासनिक एवं संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं तथा बड़ी संख्या में स्नातक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन