ePaper

कार्टून प्रतियोगिता में आरएम कॉलेज की प्रीति रही अव्वल

Updated at : 26 Nov 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
कार्टून प्रतियोगिता में आरएम कॉलेज की प्रीति रही अव्वल

राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में आयोजित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय विजुअल आर्ट पुरुष, महिला प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित कर किया गया.

विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय विजुअल आर्ट पुरुष, महिला प्रतियोगिता का हुआ समापन

सहरसा. राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में आयोजित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय विजुअल आर्ट पुरुष, महिला प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित कर किया गया. जिसमें प्राचार्य प्रो डॉ गुलरेज रौशन रहमान, पूर्व प्राचार्य डॉ ललित नारायण मिश्र, विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ इम्तियाज अंजुम, क्रीड़ा एवं संस्कृति परिषद के निदेशक डॉ मो अबूल फजल एवं उपनिदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उप-विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया. इससे पहले जूरी के सदस्य कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के जितेन्द्र मोहन, यूनिवर्सिटी सेलेक्टर्स रमेश झा महिला कॉलेज की समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ रीणा झा एवं एसएनएस आरकेएस कॉलेज की गृह विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ खुशबू कुमारी ने विजेताओं एवं उप-विजेताओं की सूची प्रस्तुत की.

कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया. बाद में मंचासीन अतिथियों ने दृश्य कलाओं की कुल नौ विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में आरएम कॉलेज के टीम की अगुआई कर रहे पीटीआई अमित कुमार एवं सुनील कुमार, एमएलटी कॉलेज के टीम की अगुआई कर रहे पीटीआई प्रिय रंजन एवं सिंकू आनंद, रमेश झा महिला कॉलेज के टीम की अगुआई कर रहे पीटीआई डॉ अभय कुमार, टीपी कॉलेज मधेपुरा के टीम की अगुवाई कर रहे पीटीआई नंदन भारती, पीएस कॉलेज मधेपुरा के टीम की अगुआई कर रहे पीटीआई अजय अंकोला, एचपीएस कॉलेज निर्मली के टीम की अगुवाई कर रहे पीटीआई डॉ बबलू अधिकारी को भी स्मृति चिह्न प्रदान किया.

सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

कार्टून प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरएम कॉलेज की प्रीति कुमारी को दी गयी तो द्वितीय स्थान पर एमएलटी कॉलेज की रीतिका कश्यप एवं तृतीय स्थान पर पीएस कॉलेज मधेपुरा की नेहा साह रही. पोस्टर मेकिंग में प्रथम विजेता आरएम कॉलेज के समीर चौहान, द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार एमएलटी कॉलेज के कोमल कुमारी एवं तृतीय उपविजेता का पुरस्कार रमेश झा महिला कॉलेज की राजनंदनी को प्रदान की गयी. ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमएलटी कॉलेज की सांभवी चौहान रही तो द्वितीय उपविजेता पीएस कॉलेज के करण कुमार एवं तीसरी उपविजेता रमेश झा महिला कॉलेज की दीक्षा झा को मंच द्वारा पुरस्कृत किया गया. कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरएम कॉलेज की जिया कुमारी को दिया गया तो, दूसरी उपविजेता का पुरस्कार एमएलटी कॉलेज की स्तुति कुमारी एवं तीसरी उपविजेता का पुरस्कार रमेश झा महिला कॉलेज की शमा फराकी को दिया गया. मूर्तिकला में विजेता का पुरस्कार आरएम कॉलेज के राहुल को प्रदान किया गया तो उपविजेता का पुरस्कार एमएलटी कॉलेज की अन्नु कुमारी को प्रदान किया गया.

रंगोली की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीएस कॉलेज की सांची शीतल रहीं तो द्वितीय स्थान पर आरएम कॉलेज की मनुप्रिया एवं तृतीय स्थान पर रमेश झा महिला कॉलेज की एकता को पुरस्कृत किया गया. मेंहदी प्रतियोगिता में आरएम कॉलेज की हेमलता को प्रथम पुरस्कार, एमएलटी कॉलेज की सोनाली को द्वितीय पुरस्कार एवं रमेश झा महिला कॉलेज की रजनी रंजन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. फोटोग्राफी में आरएम कॉलेज के सोनू को विजेता एवं एमएलटी कॉलेज के सोनू को उपविजेता का पुरस्कार दिया गया. इन्स्टॉलेशन में प्रथम पुरस्कार आरएम कॉलेज के यश त्रिपाठी, द्वितीय पुरस्कार एमएलटी. कॉलेज के अमन एवं तृतीय पुरस्कार रमेश झा महिला कॉलेज की श्रुति झा को प्रदान किया गया.

प्राचार्य डॉ गुलरेज रौशन रहमान एवं पूर्व प्राचार्य डॉ ललित नारायण मिश्र ने अपने समापन संबोधन में सभी विजेता एवं उपविजेता कलाकारों को शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में भी उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया. क्रीड़ा एवं संस्कृति परिषद के निदेशक डॉ मो अबूल फजल व उपनिदेशक डॉ जैनेन्द्र कुमार ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते आगामी दो से चार दिसंबर को पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया. कुलानुशासक डॉ इम्तियाज़ अंजुम ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रचार्य एवं महाविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया. इस मौके पर डॉ राजीव कुमार झा, डॉ अरुण कुमार झा, डॉ इंद्रकांत झा, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ कविता कुमारी, डॉ लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ प्रतिभा कपाही, डॉ मंसूर आलम, डॉ अपर्णा, डॉ पिंकी, डॉ गोपाल कुमार, डॉ असरारूल, डॉ सतीश राज, नंद किशोर झा, हिफाजत, रणधीर झा, सुमित मिश्रा, सोहराव, महानंद मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन