खेत पटवन के लिए डीजल अनुदान को लेकर खुला पोर्टल

खेत पटवन के लिए डीजल अनुदान को लेकर खुला पोर्टल
अधिकतम आठ एकड़ के लिए किसान कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन सहरसा . खरीफ मौसम की फसलों में अल्पवृष्टि के कारण सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर डीजल चालित पंपसेट से पटवन करने के लिए सरकार द्वारा डीजल अनुदान दिया जा रहा है. जानकारी देते जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले में वर्षापात सामान्य से 21 प्रतिशत कम होने एवं इस वर्ष खरीफ के तहत शत प्रतिशत धान की रोपनी होने की स्थिति एवं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार वर्षापात की संभावना कम होने के कारण कृषि विभाग द्वारा डीजल अनुदान के लिए पोर्टल खोलने की अनुशंसा कृषि विभाग पटना को भेजी थी. जिसके आलोक में पांच सितंबर को किसानों को डीजल अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय बेवासाइट के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गयी. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 खरीफ मौसम के फसलों में अल्पवृष्टि के कारण सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर डीजल चालित पंपसेट से पटवन करने के लिए सरकार द्वारा डीजल अनुदान दिया जा रहा है. खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पंपसेट से करने के लिए क्रय किये गये डीजल पर 75 रुपये प्रति लीटर की दर से 10 लीटर के लिए 750 रुपये प्रति एकड़ अनुदान देय है. एक किसान अधिकतम आठ एकड़ के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का लाभ कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधित किसानों को ही दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




