खिलाड़ियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

Updated at : 19 Mar 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

खिलाड़ियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

विज्ञापन

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न सहरसा . समाज कल्याण विभाग के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को खेल भवन में दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया. 18 व 19 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं के बीच नशा मुक्ति का संदेश फैलाना था. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक, डीआरडीए वैभव कुमार व सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा राजीव रंजन ने किया. कार्यक्रम के पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी मानसिक दक्षता का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता को अंडर-9, अंडर-13 एवं ओपन एज ग्रुप श्रेणियों में विभाजित किया गया था. दूसरे दिन शारीरिक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका तथा ओपन एज ग्रुप के बालक एवं बालिका टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए. मार्शल आर्ट्स में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खेल के दौरान उपस्थित सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर और मानसिक एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है, जिसमें नशे के लिए कोई स्थान नहीं है. जन-जागरूकता के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की टी-शर्ट प्रदान की गई. कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन