हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल

Updated at : 05 Jun 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल

मामला सोनबरसा कचहरी थाना अंतर्गत विशनपुर गांव में एक युवा हाथ में हथियार रखकर खुद को वायरल कर रहा है

विज्ञापन

सहरसा. जिले में इन दिनों युवाओं को हथियार रखने और हथियार के साथ प्रदर्शन करने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जबकि आये दिन लगातार हथियार रखने और प्रदर्शन करने के मामले में कई युवा जेल की सलाखों तक भी पहुंच चुके हैं. बावजूद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि ताजा मामला सोनबरसा कचहरी थाना अंतर्गत विशनपुर गांव में एक युवा हाथ में हथियार रखकर खुद को वायरल कर रहा है. वहीं इनकी पहचान निशांत कुमार और अजीत कुमार के रूप में बताई जा रही है. वैसे इस वायरल तस्वीर की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है, जबकि इससे पूर्व भी अजीत कुमार पर आपराधिक इतिहास रहा है. फिर भी सोनबरसा कचहरी थानाध्यक्ष इस पर अब तक पैनी नजर नहीं रख पा रही है. सोनबरसा कचहरी थानाध्यक्ष पुष्पम भारती ने बताया कि इस बात की सूचना मिली है. सत्यापन कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन