जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ निष्पादन

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सलखुआ. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गयी. बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी पुष्पांजलि कुमारी, सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एवं चिरैया थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती ने की. जनता दरबार में करीब दो दर्जन फरियादी अपनी-अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे. अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया. सलखुआ थाना क्षेत्र से प्राप्त छह मामलों में से एक मामले का दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं चिरैया थाना क्षेत्र से प्राप्त 15 आवेदनों में से 10 मामलों की सुनवाई की गयी. इनमें चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को अगली तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया. इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को आपसी समझौते एवं विधि सम्मत तरीके से विवादों का समाधान करने की सलाह दी. साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. जनता दरबार में थाना एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में चिरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनि प्रेमचंद चौधरी, सलखुआ थाना के पुअनि दिलीप कुमार चौधरी, राजस्व कर्मचारी वरुण कुमार, सुनील गावस्कर, गौतम कुमार तथा राजस्व पदाधिकारी सहीं आनंद सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन