प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व पुलिस को दें सूचना

Updated:
विज्ञापन
प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व पुलिस को दें सूचना

सरस्वती पूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रविवार को पस्तपार थाना परिसर में पुलिस पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पस्तपार थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक के बीच शांति समिति की हुई बैठक

पतरघट. सरस्वती पूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रविवार को पस्तपार थाना परिसर में पुलिस पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने कहा कि जहां भी पूजा पंडाल बनाकर सरस्वती पूजा में प्रतिमा स्थापित की जायेगी, उसकी विधिवत सूचना आवेदन के माध्यम से थाना में पहले दिया जाना अनिवार्य है तथा पूजा के दौरान सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं होने पर कार्रवाई हो सकती है. थाना अध्यक्ष ने पूजा पंडाल में डीजे बजाने व अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध रहने की बात कही. उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका की सूचना तत्काल थाना को दिये जाने की बात पूजा समिति के सदस्यों से कही. बैठक में पुअनि जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार सिंह सहित पैक्स अध्यक्ष उत्तम कुमार, महेन्द्र चरण यादव, सुरेश यादव, सुभाष सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन