जिले के शिल्पकार थे पंडित रमेश बाबूः पंकज कुमार सिंह

जिले के शिल्पकार थे पंडित रमेश बाबूः पंकज कुमार सिंह
स्व. पंडित रमेश झा की 102वी जयंती समारोह युवा कांग्रेस ने किया आयोजित सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के गंगजला चौक रमेश झा रोड स्थित स्व पंडित रमेश झा के निज आवास पर उनके 102वीं जयंती समारोह रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कहरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की. अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित रमेश झा जैसे नेता विरले ही पैदा होते हैं. इनका संपूर्ण राजनीत जीवन छुआछूत व जातिवाद के खिलाफ रहा. कार्यक्रम को संबोधित करते वरीय अधिवक्ता विधानचंद्र झा उर्फ राघव झा ने कहा कि पंडित रमेश झा सहरसा के शिल्पकार थे. उनके द्वारा सहरसा में कई ऐसे विकास कार्य किये गये, जिससे इतर आज तक नहीं हो सका. श्रद्धांजलि अर्पित करते शिक्षक नेता रौशन सिंह धोनी ने कहा कि पंडित रमेश झा के जीवन से हमें तत्पर सेवा का संदेश मिलता है. कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई एवं आजादी के बाद बिहार के राजनीति में पंडित रमेश झा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामशरण यादव ने कहा कि आज भी गांव समाज में रमेश बाबू की छवि की जो चर्चा है, ये उनके निष्ठापूर्व राजनीति का परिणाम है. मौके पर कांग्रेस शिक्षक नेता डॉ संजीव झा, युवा कांग्रेस के विकास पिंटू, रविकांत रवि, घनश्याम कुमार, लालू कुमार, ज्योतिष झा, अनीश झा, मो यूसुफ, विक्रम, कपिल सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




