आकाशीय बिजली गिरने से धू-धू कर जला ताड़ का पेड़, जान माल का नहीं हुआ नुकसान

नगर निगम क्षेत्र के सुलिंदाबाद में बुधवार की सुबह तेज हवा व पानी के बीच आकाशीय बिजली ताड़ के पेड़ पर गिरने से आग लग गयी.
सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के सुलिंदाबाद में बुधवार की सुबह तेज हवा व पानी के बीच आकाशीय बिजली ताड़ के पेड़ पर गिरने से आग लग गयी. जिसे देख स्थानीय लोगों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह आठ से नौ बजे के बीच हो रही वर्षा के दौरान तेज कड़क के साथ एक ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे पेड़ में आग लग गयी. थोडी देर के लिए लोगों में डर समा गया. आग की लपट तेज होती रही. लेकिन वर्षा के कारण कुछ देर बाद धीरे धीरे आग बुझ गयी. उन्होंने कहा कि पेड़ को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




