ePaper

राशि के अभाव में पैक्स नहीं कर पा रहे धान की खरीद

Updated at : 02 Jan 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
राशि के अभाव में पैक्स नहीं कर पा रहे धान की खरीद

राशि के अभाव में पैक्स नहीं कर पा रहे धान की खरीद

विज्ञापन

किसानों से खरीदे गये धान का भुगतान लंबित नवहट्टा . प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पैक्सों में किसानों द्वारा बेचे गये धान का भुगतान अब तक नहीं हो पाने के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. धान बिक्री के बाद भुगतान में हो रही देरी से किसानों की रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही है. वहीं कर्ज और खेती से जुड़े खर्चों का बोझ भी लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रथम फेज में सरकार द्वारा पैक्स को धान खरीद के लिए कुल निर्धारित राशि का मात्र 40 प्रतिशत ही आवंटित किया गया था. इस सीमित राशि से कुछ ही किसानों के धान की खरीद के बाद भुगतान संभव हो पाया. इसके बाद विभाग द्वारा अतिरिक्त राशि का आवंटन नहीं किए जाने से न केवल आगे की धान खरीद बाधित हो गयी, बल्कि पहले से खरीदे गये धान का भुगतान भी लंबित रह गया है. खड़का तेलवा पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पैक्स स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं और किसान भी धान बिक्री के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन विभाग से राशि नहीं मिलने के कारण खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा पा रही है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पैक्सों में सैकड़ों किसानों का भुगतान लंबित है, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है. किसानों का कहना है कि धान बेचने के बाद समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़ रहा है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर होती जा रही है. किसानों ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से शीघ्र राशि आवंटित कर लंबित भुगतान कराने तथा धान खरीद की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन