लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं, योजनाएं व उनके कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं, योजनाएं व उनके कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

जिला विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को लेकर जागरूकता व कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

स्वास्थ्य कवरेज को लेकर जागरूकता व कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

सोनवर्षाराज. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को जिला विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को लेकर जागरूकता व कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ अमित आनंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के तहत आम नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, सरकारी योजनाओं एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी. बीडीओ अमित आनंद ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना है. वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है. इस दौरान जिला विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श एवं न्याय तक पहुंच की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर राष्ट्रीय लोक अदालत अधिकार मित्र अर्जुन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लक्ष्मण कुमार, सीडीपीओ प्रभा रानी सहित विभिन्न पंचायत के सरपंच, ग्राम कचहरी सचिव, न्यायमित्र व अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन