नीट में कृष राज का शानदार प्रदर्शन, एआईआर 18996 हासिल

Updated:
विज्ञापन

कृष राज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा के कृष राज ने NEET परीक्षा में 578 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 18996 हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया और चिकित्सक बनकर समाज सेवा का सपना देखा है.

विज्ञापन

सहरसा : नगर निगम क्षेत्र के डीबी रोड निवासी कृष राज ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 578 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 18996 हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता.

कृष राज, राजेश कुमार उर्फ बबलू भगत एवं खुशबू कुमारी के पुत्र हैं. परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय.

कृष राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के साथ की गई तैयारी से यह सफलता संभव हो सकी.

चिकित्सक बनकर करना चाहते हैं समाज सेवा.

उन्होंने बताया कि उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है. स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने कृष राज की इस उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया. उनका कहना है कि यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देगी.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेले की तैयारियां तेज, एसडीएम ने बाबा मटेश्वर धाम का किया निरीक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन