केवल वास्तविक एवं पात्र लाभुकों को ही मिलेगा आवास योजना का लाभ

केवल वास्तविक एवं पात्र लाभुकों को ही मिलेगा आवास योजना का लाभ
बीडीओ ने की नये आवास योजना के लाभुकों के रिपोर्ट की स्थलीय जांच नवहट्टा. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया भारती ने ग्रामीण आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों व लाभुकों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शाहपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर आवास योजना के लाभुकों के घरों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लाभुकों से जानकारी ली. बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं लाभुकों की पात्रता की जांच की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आवास योजना का लाभ केवल वास्तविक व पात्र लाभुकों को ही दिया जायेगा. अपात्र लोगों को किसी भी स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि लाभुकों की सूची की फिर से जांच कर पारदर्शिता बनाये रखें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ पहुंच सके. निरीक्षण के दौरान पंचायत कर्मी व संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




