ePaper

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन आज

Updated at : 12 Sep 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन आज

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन आज

विज्ञापन

विधान पार्षद अजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि सहरसा. ईस्ट एन वेस्ट संचार महाविद्यालय व रेडियो ईस्ट एन वेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग के बहुउदेशीय सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है. डिजिटल युग में हिंदी अखबार की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित इस सेमिनार के मुख्य अतिथि व उद्घाटन कर्ता के रुप में विधान पार्षद अजय कुमार सिंह शामिल होंगे. इस बाबत जन संचार महाविद्यालय के प्राचार्य विष्णु स्वरूप व ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज ने बताया कि हिंदी के विकास और डिजिटल युग में हिंदी अखबार की प्रासंगिकता को लेकर आयोजित इस सेमिनार में बीएड व डीएलएड के साथ साथ जनसंचार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सेमिनार के विषय पर अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया जायेगा. इसके साथ ही पत्रकारिता व साहित्य जगत के कई विद्वान भी इस सेमिनार में शिरकत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन