ePaper

20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बख्तियारपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बख्तियारपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी स्व छबीलाल यादव के पुत्र जवाहर यादव के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसे मौके से अवैध शराब के साथ उसे दबोच लिया. इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार बलवाहाट. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से बलवा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बलवाहाट थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियो निवासी जितेंद्र साह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से 1.440 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की. इस संबंध में बलवाहाट थाना में कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन