अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
एक अन्य महिला घायल, पीएचसी के समीप हुई घटना दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आयोजित शिविर से लौट रही थी वापस सोनवर्षाराज. पीएचसी के समीप सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य महिला घायल हो गयी. मृतक महिला दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए सोनवर्षाराज पीएचसी में आयोजित विशेष शिविर से अपने घर लौट रही थी. मिली जानकारी के अनुसार देहद पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी राजेंद्र राम की पत्नी दयावती देवी गांव के ही सुतन तांती की पत्नी लालमणि देवी सहित अन्य लोगो के साथ सोनवर्षाराज पीएचसी में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित दो दिवसीय यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर में जांच कराने गयी थी. जहां से वापस घर लौटने के दौरान पीएचसी के समीप ही सड़क से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों वृद्ध महिला दयावती देवी व लालमणि देवी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दयावती देवी की मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




