ePaper

पानी भरे गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत

Updated at : 10 Sep 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत

सलखुआ के गोरदह पंचायत वार्ड नंबर पांच पुनर्वास में एक वृद्ध की मौत बुधवार को घर के समीप ही गड्ढे में बाढ़-बरसात के जमा पानी में डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

सलखुआ. सलखुआ के गोरदह पंचायत वार्ड नंबर पांच पुनर्वास में एक वृद्ध की मौत बुधवार को घर के समीप ही गड्ढे में बाढ़-बरसात के जमा पानी में डूबने से हो गयी. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला. शव की पहचान गोरदह पुनर्वास निवासी 80 वर्षीय वीरन चौधरी के रूप में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया. परिजनों के अनुसार वीरन चौधरी मंगलवार की रात्रि में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गये. अनुमान है कि सुबह में शौच करने के लिए गये थे, अंधेरा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया होगा. स्थानीय लोगों की मदद से सुबह में पानी भरे गड्ढे से शव को बाहर निकाला गया और प्रभारी थाना अध्यक्ष पुअनि सुधीर कुमार को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन