अब हर घर तक पहुंचने के लक्ष्य की ओर हम सब हैं अग्रसर- संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन
अब हर घर तक पहुंचने के लक्ष्य की ओर हम सब हैं अग्रसर- संजय सिंह

अब हर घर तक पहुंचने के लक्ष्य की ओर हम सब हैं अग्रसर- संजय सिंह

विज्ञापन

प्रचार प्रसार प्रमुख के नेतृत्व में लोजपा आर ने की संगठनात्मक बैठक सलखुआ. सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रचार प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय संगठनात्मक दौरा का आयोजन प्रखंड के हरेवा पंचायत के गौसपुर गांव में किया गया. जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संजय कुमार सिंह ने संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर अपने कार्यकर्ता को जोड़ने के संकल्प को पूरा कर लिया है. जिससे हमारी पार्टी एवं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा हर स्तर से मजबूत हो गया है. अब संगठन को मजबूती प्रदान कर आने वाले चुनाव में विजय हासिल करने के संकल्प के साथ यहां की जनता एवं पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तैयार है. बूथ जीतो चुनाव जीतो को आत्मसात करते संगठन को अब हर घर तक पहुंचने के लक्ष्य की ओर हम सब अग्रसर हैं. आने वाले दिनों में हम सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे. जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव कुमार विवेक आनंद ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ 10 यूथ का संगठन बनाकर संगठन को मजबूत करना है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है. जिसका बूथ स्तर के संगठन को बनाकर कार्यकर्ताओं ने मिशाल पेश किया है. कार्यक्रम में महिला प्रखंड अध्यक्ष कलर देवी, उटेसरा पंचायत अध्यक्ष सनोज कुमार सुमन, हरेवा पंचायत अध्यक्ष राजकुमार पासवान, कबीरा पंचायत अध्यक्ष डेविड सुमन, चानन पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, समहरखुर्द पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, अलानी पंचायत अध्यक्ष अरुण सादा, सितुआहा पंचायत अध्यक्ष ध्रुव नारायण शर्मा, मुबारकपुर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र पंडित, कोपरिया पंचायत अध्यक्ष देवता देवी, उपाध्यक्ष सीताराम यादव, महेश्वर कुमार, महेंद्र यादव, अमर कुमार आनंद, इंजीनियर अमलेश कुमार, फुलेश्वर रजक, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष श्याम भारती, नगर अध्यक्ष दुर्गेश पासवान, गजेंद्र पासवान, कैलाश पासवान, डोमी शर्मा, नेती पासवान, चमरू सदा, विनोद शर्मा, आदर्श पासवान, मनीष कुमार, प्रेम कुमार, किरण देवी, कृष्णा देवी, गुंजन देवी, चांदनी देवी, बिंदुला देवी, संजू देवी ,किनारी देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन