ePaper

अब 10 मिनट पहले पहुंचेगी जानकी एक्सप्रेस

Updated at : 30 Dec 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
अब 10 मिनट पहले पहुंचेगी जानकी एक्सप्रेस

अब 10 मिनट पहले पहुंचेगी जानकी एक्सप्रेस

विज्ञापन

पहली जनवरी से रेलवे समय सारणी में करने जा रहा है बड़ा बदलाव सहरसा. आगामी पहली जनवरी से ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में बदलाव होने जा रहा है. नयी समय सारणी में जानकी एक्सप्रेस, वंदे भारत और राज्यरानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव हो सकता है. फिलहाल 1 से 2 दिनों में रेलवे इस नयी समय सारणी की घोषणा कर सकता है. जानकी एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस नयी समय सारणी के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन सुबह 7.10 की बजाय 7:00 बजे पहुंचेगी. जबकि नरहन 7.39 की जगह 7.34 बजे, रूसरा घाट 7.47 के बजाय 7.42 हसनपुर 8. 02 में ही पहुंचेगी. जबकि सलोना इस ट्रेन के पहुंचने का समय 8:20 की जगह 8.23 कर दिया गया है. इसके अलावा राज्यरानी एक्सप्रेस के समय में भी 10 मिनट का बदलाव हो सकता है. ललितग्राम से सहरसा आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन से सुबह 7:15 की जगह 7:05 पर खुलेगी. वहीं वापसी में भी अपने निर्धारित समय से नयी समय सारिणी के अनुसार 10 मिनट पहले ट्रेन सहरसा जंक्शन पहुंचेगी. हालांकि राज्यरानी एक्सप्रेस के बारे में आधिकारिक रूप से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गयी है. इसके अलावा 55566 समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी सुबह में समस्तीपुर से 4:15 की जगह 4:20 में रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन